Nuh Mewat News: एसआईआर अभियान के लिए नोटिस प्रिंटिंग हेतु ई-टेंडर आमंत्रित - 14 से 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

20 जुलाई को होगी तकनीकी निविदा की प्रक्रिया

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मेल नहीं खाता है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।

नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मेल नहीं खाता है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
 
WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.38.09 PM
 
उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए बड़ी संख्या में नोटिसों की छपाई करवाई जानी है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, नूंह द्वारा ई-टेंडर के माध्यम से नोटिसों की प्रिंटिंग हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक फर्में अपनी ऑनलाइन निविदाएं 14 जुलाई, 2026 सायं 5:00 बजे से 19 जुलाई, 2026 सायं 6:00 बजे तक पोर्टल पर जमा कर सकती हैं। इसके उपरांत 20 जुलाई, 2026 प्रातः 10:00 बजे तकनीकी निविदा (Technical Bid) खोली जाएगी। तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसी दिन दोपहर 12:00 बजे निविदाओं का परीक्षण किया जाएगा तथा सायं 4:00 बजे पात्र फर्मों को नेगोशिएशन (Negotiation) का अवसर प्रदान किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूरी निविदा प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी, ताकि एसआईआर अभियान के लिए आवश्यक नोटिसों की समयबद्ध छपाई सुनिश्चित की जा सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad