Gurugram News: निवेश के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 5.37 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 गुरुग्राम : निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 5.37 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला पाटन के सिद्धपुर निवासी प्रजापति कुमार और जिला मेहसाणा के ठाकोरवास निवासी निकुल के रूप में हुई है।
 
fraud1
 
30 नवंबर, 2025 को साइबर अपराध पश्चिम को एक युवक ने शिकायत दी थी कि उनको निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 5.37 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पीड़ित से ठगी गई राशि जिस बैंक खाते में आई थी वह बैंक खाता आरोपी संजय कुमार के नाम पर था।
आरोपी ने ठगी गई राशि के रुपये निकाल कर एक अन्य आरोपी को दिए थे जिसके बदले आरोपी संजय को एक लाख रुपये मिले थे। आरोपी निकुल ने शिकायतकर्ता से संपर्क करने के लिए प्रयोग की गई सिम आरोपियों को उपलब्ध कराई थी जिसके बदले आरोपी निकुल को पांच हजार रुपये मिले थे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad