Nuh Punhana News: कांग्रेस के बागी विधायक मोहम्मद इलयास के बेटे जावेद खान बीजेपी में शामिल, सीएम नायब सैनी ने की विकास की बड़ी घोषणाएं
पुन्हाना अनाज मंडी में आयोजित विशाल रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करते हुए पिनगवां या पुन्हाना में यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी, जो स्थान और अन्य पहलुओं पर निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
नूंह/पुन्हाना: पुन्हाना अनाज मंडी में आयोजित विशाल रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करते हुए पिनगवां या पुन्हाना में यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी, जो स्थान और अन्य पहलुओं पर निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसी मंच पर कांग्रेस के बागी विधायक मोहम्मद इलयास के बेटे एडवोकेट जावेद खान ने अपने बड़े भाई नुरूल हसन के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। हालांकि, विधायक मोहम्मद इलयास ने इस रैली से दूरी बनाए रखी और कार्यक्रम स्थल पर उनके फोटो भी नहीं लगाए गए, जो चर्चा का विषय बना रहा।
रैली में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कामा विधायक नौक्षम चौधरी, पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, एजाज खान, जिला प्रमुख जान और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे। मंच संचालन एडवोकेट गुलाम नबी आजाद ने किया।

“नए युग की शुरुआत का साक्षी पुन्हाना”: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज पुन्हाना की धरती एक नए युग की शुरुआत की साक्षी बन रही है। उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है, और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं को देश और प्रदेश के विकास का भागीदार बनने का आह्वान किया।
600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का दावा: मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। 99 घोषणाओं में से 85 पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 21 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित किया गया है। इसके अलावा 24 जुलाई को जारी 1493 जेबीटी अध्यापकों के परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
पानी, बिजली और प्रशासनिक ढांचे पर फोकस: मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में 9.91 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन और कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। 9.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया गया है। सीएम ने पुनहाना में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का डिवीजन और पिनगवां में सबडिवीजन कार्यालय खोलने की भी घोषणा की गई। बिजली विभाग के 32 कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये देने की बात कही गई।
शिक्षा-स्वास्थ्य को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने सिंगार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस स्ट्रीम शुरू करने की घोषणा की। साथ ही सब हेल्थ सेंटर के लिए 2.40 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिनगवां गांव में महाग्राम योजना के तहत जल वितरण का कार्य जारी है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सड़क, पुल और खेल सुविधाओं का विस्तार: रैली में मुख्यमंत्री ने मार्केट बोर्ड की 35 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराने की घोषणा की। इसके अलावा पुन्हाना में 13.57 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम और 16.85 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम व मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का ऐलान किया गया। 84 कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यकरण के लिए एक करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की गई।
पुलों के पुनर्निर्माण और गांवों के विकास पर जोर: मुख्यमंत्री ने मांग पत्र में चिन्हित गांवों की ड्रेनों पर वीआर पुलों के पुनर्निर्माण और पांच प्रमुख पुलों को बदलने की घोषणा की। इसके साथ ही पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की गई।
“विकास की गति नहीं रुकेगी”:अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की यह गति न रुकी है और न रुकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में मेवात क्षेत्र अपनी नई पहचान बनाएगा और विकास के मामले में उदाहरण बनेगा।

About The Author
संबंधित समाचार



