Nuh/Rewari News: आईजीपी स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

नूंह/रेवाड़ी, महानिरीक्षक पुलिस के स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।

नूंह/रेवाड़ी, महानिरीक्षक पुलिस के स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप गाड़ी के साथ काबू किया है।
 
1002669429
 
मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा की टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और एक बंद बॉडी बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में थाना बावल में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
वही पकड़ी गई अवैध शराब 177 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर 1 पिकअप बोलेरो (बंद बॉडी) वही
पुलिस द्वारा राउंड-अप किए गए आरोपी की पहचान अविनाश पुत्र राजेंद्र, निवासी फेड़ेड़ी, थाना सदर रेवाड़ी, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है।
स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राहुल खान ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे और नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad