Faridabad News : ललिता सुहाग बनी जेजेपी की प्रदेश महासचिव
जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला संगठन को मज़बूत करते हुए जेजेपी की वरिष्ठ नेत्री ललिता सुहाग को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला संगठन को मज़बूत करते हुए जेजेपी की वरिष्ठ नेत्री ललिता सुहाग को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
ललिता सुहाग ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक नैना चौटाला, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक दहिया व जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो प्रदेश स्तरीय ज़िम्मेदारी सौंपी है वो मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूगी।
ललिता सुहाग ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आधा हिस्सा महिलाओं को देकर सम्मानित करने का काम किया है।सरकारी राशन की दुकानों में 33 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित किया गया है।विधायिका नैयना चौटाला विधानसभा में महिलाओं की आवाज़ बनकर खडी रही थी।
आज पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जगत ताऊ देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जननायक जनता पार्टी का होगा ।प्रदेश में दुष्यंत चौटाला की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

About The Author
संबंधित समाचार



