Narnaul News: समाधान शिविर में एडीसी तरुण पावरिया ने मौके पर सुलझाईं 128 समस्याएं
हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में शुरू किए गए समाधान शिविर आम नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।
नारनौल: हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में शुरू किए गए समाधान शिविर आम नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों और उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में जुटा है। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने 128 नागरिकों की शिकायतों को सुना और उनके जल्द से जल्द निपटारे के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों से बात की और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



