Rewari News: APK फाइल डाउनलोड करने से पहले रहे सतर्क : एसपी रेवाड़ी

अज्ञात APK फाइल से मोबाइल हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा, सावधानी बरतने की अपील

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा की ओर से आमजन को सचेत करते हुए APK फाइल (थर्ड पार्टी ऐप) डाउनलोड करने को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की गई है।

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा की ओर से आमजन को सचेत करते हुए APK फाइल (थर्ड पार्टी ऐप) डाउनलोड करने को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को APK फाइल के माध्यम से ठगी और डेटा चोरी का शिकार बना रहे हैं। 
 
WhatsApp Image 2026-06-07 at 3.00.38 PM
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।
 
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी APK files, अज्ञात लिंक और नकली ऐप के जरिए मोबाइल फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैंजिससे यूजर की निजी जानकारीबैंक डिटेल, OTP और पासवर्ड चोरी हो सकते हैं। इस प्रकार की फाइलें डाउनलोड करने पर मोबाइल का पूरा नियंत्रण भी साइबर अपराधियों के हाथ में जा सकता है।
 
रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन के लिए जारी सावधानियां : 
केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें। अज्ञात वेबसाइटसोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप पर आई APK फाइल डाउनलोड न करें। मोबाइल में “Unknown Sources" (अज्ञात स्रोत) से इंस्टॉलेशन की अनुमति बंद रखें। ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंगरिव्यू और डेवलपर की जानकारी अवश्य जांचें। अपने मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा ऑन रखें। कोई भी ऐप अनावश्यक परमिशन मांगे तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें। 
 
यदि कोई व्यक्ति APK फाइल डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगी या डेटा चोरी का शिकार हो जाता हैतो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर थाना रेवाड़ी से संपर्क करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराधों पर सतत निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सतर्कता ही मोबाइल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad