Palwal/Hathin News: सड़कों का पूर्ण निर्माण नही हुआ, निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया, उद्योग मंत्री ने जांच के निर्देश दिए
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों का मामला उजागर करते हुए कहा कि सम्बन्धित सड़कों का अभी तक पूर्ण निर्माण नही हुआ।
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों का मामला उजागर करते हुए कहा कि सम्बन्धित सड़कों का अभी तक पूर्ण निर्माण नही हुआ। निर्माण एजेंसी को भुगतान भी कर दिया।यह मामला विधायक ने उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह के सामने उठाया।

उन्होंने मंत्री को बताया कि डूंगरपुर से भुर्जा वाया टहरकी के खेत खलिहान रास्ते पर सड़क निर्माण का ठेका एक एजेंसी को दिया गया। एजेंसी ने निर्माण कार्य पूरा भी नही किया। जबकि सम्बन्धित विभाग से एजेंसी ने भुगतान भी ले लिया। इसी प्रकार बढ़ा से मण्डोरी में सड़क निर्माण नही हुआ।भुगतान निकाल लिया गया। इस पर उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने पंचायत राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर अतिशीघ्र रिपोर्ट दी जाए।
इस बीच कार्यकारी अभियंता ने बढ़ा मण्डोरी सड़क निर्माण कराने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस को पत्र लिख दिया है।आरोप है कि सम्बन्धित एजेंसी ने डब्ल्यू बी एम का सामान डाला। उसके बाद उसको खुर्द बुर्द कर दिया। कार्यकारी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



