Faridabad News: हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद ने 13.24 ग्राम हिरोईन के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नीरा पुत्र रामबीर गुज्जर वासी गांव बडौली थाना चाँदहट जिला पलवल को किया गिरफ्तार।
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नीरा पुत्र रामबीर गुज्जर वासी गांव बडौली थाना चाँदहट जिला पलवल को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
कार्यवाही का संचालन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि नीरज उर्फ नीरा पुत्र रामबीर गुज्जर वासी गांव बडौली जो नशीला पदार्थ हिरोईन (स्मैक) बेचने का काम करता है | जो अभी अपनी मोटर साईकल नम्बर HR 30 AC 7801 TVS रंग काला पर चिट्टा (स्मैक) लेकर नंदा वाली मोड के पास चिट्टा (स्मैक) देने के लिए खड़ा है | जिसने सफेद रंग की कमीज व बैंगनी रंग की लोयर व पेरो में चपल पहनी है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 13.24 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा हिरोईन (चिट्टा) बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ नीरा पुत्र रामबीर गुज्जर वासी गांव बडौली थाना चाँदहट जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



