Gurugram News: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों, बीएलए-1 के साथ की बैठक

हर पात्र नागरिक का वोट बनवाना प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता

Desh Rojana
On

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में एसआईआर को लेकर जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, बीएलए-1 व भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।

गुरुग्राम: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में एसआईआर को लेकर जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, बीएलए-1 व भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट ना कटे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के अगले चरण में हमें किसी कारण से छूट गए पात्र लोगों के वोट बनवाने पर भी ध्यान देना है। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज, मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और जवाहर सैनी मंच पर उपस्थित रहे।
 
IMG-20260724-WA0046
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि एसआईआर का पहला चरण खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण में भी किसी कारणवश छूट गए नागरिकों का वोट बनवाने पर ध्यान देना होगा और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने पर सभी कार्यकर्ताओं को जोर देना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित ना रह जाए।  
राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाता है। एसआईआर अभियान भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है।
उन्होंने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कहा कि वे नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो। चुघ ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर अभियान की जानकारी दें, आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन करें और पात्र मतदाताओं की वोट बनवाने में हरसंभव सहयोग करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad