Nuh Mewat News: जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज़, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

33 खेलों में होगी रोमांचक प्रतिस्पर्धा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा प्रतिभाओं का चयन

Desh Rojana
On

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग) का विधिवत उद्घाटन किया। 

नूंह:  जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 8.45.13 PM
सहायक शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) डॉ. अमित कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन  25 जुलाई 2026 तक जिले के आठ विभिन्न खेल स्थलों पर किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में 33 विभिन्न खेलों में जिले के विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी (बॉयज) देव कुमार शर्मा, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगीयाला पाठकपुर, नोडल अधिकारी (गर्ल्स) मनवीर सिंह, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवासन तथा बलवंत बिश्नोई, प्राचार्य, डी.ए.वी. स्कूल, पुलिस लाइन नूंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. संजय कुमार, प्रवक्ता (जीव विज्ञान), गेटी फिरोजपुर नमक ने किया। उद्घाटन समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य, खेलप्रशिक्षक,शारीरिक शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों के उत्साह और जोश ने प्रतियोगिताओं के सफल एवं यादगार आयोजन की शानदार शुरुआत की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad