Faridabad News- हरियाणा स्वच्छता सप्ताह के तहत ग्राम स्तर पर आयोजित की जा रही है स्वच्छता गतिविधियां : शिखा

सीईओ जिला परिषद शिखा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

Desh Rojana
On

हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 20 जुलाई तक हरियाणा स्वच्छता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। 

फरीदाबाद। हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 20 जुलाई तक हरियाणा स्वच्छता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। यह जानकारी देते हुए सीईओ जिला परिषद शिखा ने अभियान को लेकर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एंव ग्राम संचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी को सख्त निर्देश दिए कि अभियान सभी ग्राम पंचायतो में प्रभावी रूप से चलाया जाए। IMG-20260718-WA0047

सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि इस अभियान के दौरान सरपंच, वार्ड सदस्य, ग्राम सचिव, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, सफाई कर्मी, विद्यालयों के अध्यापक, युया क्लब तथा गांव के स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संकल्प एवं घर-घर दस्तक अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किए जा रहे है। तथा कचरा पृथक्करण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसके अलावा पंचायत बैठकों का आयोजन कर ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की अनुपालना में चार तरह के कचरा पृथकरण, हरा डस्टबीन (गीला कबरा), नीलो (सूखा कचरा), लाल (सैनिटरी कचरा) और काला (खत्तरनाक कचरा) रंग के डस्टबिनों के माध्यम से स्त्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण का प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं प्लास्टिक मुक्त गांव एवं साफ बाजार अभियान के अंतर्गत सिंगल-यूज प्लास्टिक संग्रहण अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रमदान से स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण सामुदायिक श्रमदान के माध्यम से नालियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जा रही है।

अभियान के अंतिम दिन जनभागीदारी एवं स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें गांवव्यापी सफाई अभियान चलाकर चिन्हित कूड़ा संवेदनशील स्थलों (गार्बेज वल्नरेवल पॉइंट्स) को स्वच्छ सामुदायिक स्थलों में विकसित किया जाएगा। बैठक में खण्ड विकास एवं पंचयात अधिकारी बल्लभगढ़ अंशु डागर, . खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी तिगांव आरती, उपेन्द्र सिंह, डी.पी.एम. एस. बी. एम.जी. फरीदाबाद एवं ग्राम सचिव मुख्य रुप से उपस्थित रहें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad