Narnaul News: दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण से रेल संचालन प्रभावित, 19 ट्रेनों का ठहराव तीन माह तक रहेगा बंद
दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 13 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से 19 ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यह निर्माण कार्य के दौरान रेल संचालन सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
नारनौल। दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 13 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से 19 ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यह निर्माण कार्य के दौरान रेल संचालन सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 16 जुलाई से जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल और भुज-बरेली एक्सप्रेस, 17 जुलाई से भावनगर-शकूरबस्ती, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, जबकि 18 जुलाई से जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का ठहराव समाप्त रहेगा।
इसी प्रकार 20 जुलाई से साबरमती-हरिद्वार स्पेशल तथा 21 जुलाई से उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस और ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथियों तक बंद रहेगा, जो अधिकांश मामलों में 13 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के मार्ग और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल दिल्ली कैंट स्टेशन पर उनका ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यात्रियों को नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला अथवा अन्य निर्धारित स्टेशनों से यात्रा करनी होगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



