Faridabad News: लघु सचिवालय, फरीदाबाद स्थित फोटोस्टेट बूथों हेतु ई-नीलामी निविदाएं आमंत्रित: डीसी आयुष सिन्हा

31 मार्च 2027 तक के लिए फोटोस्टेट बूथों का ठेका, इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

Desh Rojana
On

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में फोटोस्टेट बूथों के लिए (01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक) ई-नीलामी निविदाएं निम्न शर्तों के तहत आमंत्रित हैं।

फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में फोटोस्टेट बूथों के लिए (01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक) ई-नीलामी निविदाएं निम्न शर्तों के तहत आमंत्रित हैं। उपरोक्त ई-नीलामी पंजीकरण के लिए दिनांक 21 जुलाई 2026 से (https://eauction.gov.in) पर उपलब्ध है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति ई-नीलामी में भाग लेना चाहता है तो वह इस निर्धारित रिजर्व प्राइस से ऊपर निविदा लगा सकता है।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 11.44.43 PM

फोटोस्टेट बूथों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 (01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक) निविदाएं निम्न प्रकार से हैं:-

बूथ न 2(विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 203459, बूथ न 3 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 156700, बूथ 5 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 171232, बूथ 6(विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 135936, फोटोस्टेट बूथों के लिए ₹15,000/- बतौर जमानत राशि ई-नीलामी के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करनी होगी।

निविदा की शर्तें:-

निविदाएं भरने वाली फर्म/ठेकेदार को अपना रिहायशी प्रमाण पत्र व पैन कार्ड जमा करना होगा। निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के विरुद्ध कोई सरकारी राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के खिलाफ कोई अभियोग/विवाद किसी थाना/न्यायालय में लंबित नहीं होना चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार हरियाणा में किसी भी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) फोटोस्टेट बूथों के लिए किराए का निर्धारण ठेका आवंटन की तिथि से बोली राशि के आधार पर लिया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad