Palwal/Hathin News: अब 3 अक्तूबर तक पूरी होगी एसआईआर प्रक्रिया, एसडीएम ने सहयोग की अपील की

Desh Rojana
On

एसआईआर (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के संशोधित कार्यक्रम को लेकर  एसडीएम हरिराम  ने बैठक ली। बैठक में एस आई आर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

हथीन।एसआईआर (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के संशोधित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम हरिराम  ने बैठक ली। बैठक में एस आई आर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सहयोग भी अपील की। एसडीएम ने बताया कि आयोग ने अभियान की समय-सीमा में संशोधन किया है।
 
BLO
 
घर-घर सत्यापन कार्य अब 24 जुलाई तक होगा जबकि मतदाता सूची का प्रारूप 31 जुलाई को प्रकाशित होगा। दावे-आपत्तियों और अंतिम सूची प्रकाशन की तिथियां भी बदली गई हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को सूची में शामिल कर उसे शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसमें राजनीतिक दलों की भूमिका अहम है। उन्होंने दलों से अपने बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए-2) को सक्रिय रखने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने, पते बदलने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग की अपील की।
​एसडीएम ने बताया कि 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी होगा। 31 जुलाई को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निपटारा 28 सितंबर तक होगा। इसके बाद 3 अक्तूबर  2026 को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने सभी से आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष कार्य करने का आह्वान किया। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad