Palwal News : केसीएम वर्ल्ड स्कूल में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जेईई एवं नीट में सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन

Desh Rojana
On

केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में जेईई मेन एवं एडवांस परीक्षा तथा पुनः आयोजित नीट -2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

पलवल। केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में जेईई मेन एवं एडवांस परीक्षा तथा पुनः आयोजित नीट -2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में जैसे ही सफल विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि, पुष्पवर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। ee

भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के सिर पर सम्मान की पगड़ी बांधी तथा उनके अभिभावकों का पुष्पमालाएं पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अनूठे स्वागत से अभिभावक भावुक हो उठे और पूरे परिसर में उत्सव जैसा उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ राम नारायण भारद्वाज, प्रबंध निदेशक अनिल भारद्वाज, गिरीश भारद्वाज प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज तथा विद्यालय के अनुभवी आईआईटीयन  शिक्षकों व मैडिकल एक्सपट्र्स ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का भी परिणाम है।

विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने इस वर्ष जेईई एवं 27 से अधिक विद्यार्थियों ने नीट  परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा अग्रणी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जेईई परिणाम में नमिश अग्रवाल, सार्थक गोयल एवं भव्य बंसल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए, वहीं नीट-2026 में सेजल, ध्रुव एवं आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्मृति-चिह्न (शील्ड) व अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के ही छात्र रहे रितिक दुआ ने अपने संगीत से सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को थिरकने  पर मजबूर कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि केसीएम वर्ल्ड स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहा है। यही कारण है कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। पूरे सभागार में तालियों की गूंज के बीच विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि, सम्मान की गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ यह अभिनंदन समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad