Palwal News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना ऐतिहासिक पल का साक्षी

नागरिकों को ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Desh Rojana
On

भारतीय रेलवे के इतिहास में उस समय एक नया अध्याय जुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा प्रदेश के जिला जींद से भारत की पहली मेक इन इंडिया हाइड्रोजन ईंधन से संचालित जींद-सोनीपत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पलवल। भारतीय रेलवे के इतिहास में उस समय एक नया अध्याय जुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा प्रदेश के जिला जींद से भारत की पहली मेक इन इंडिया हाइड्रोजन ईंधन से संचालित जींद-सोनीपत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

DSC_8678

जिला पलवल भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में समारोह का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, कानून एवं विधायी तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना।

DSC_8551

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आधुनिक तकनीक के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज का दिन भारतीय रेल और देश के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने योग्य है। शून्य उत्सर्जन और हरित ऊर्जा के संकल्प के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल एक नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि विकसित-आत्मनिर्भर और पर्यावरण-अनुकूल भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक प्रदूषण को कम करने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और भविष्य की टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल भारत को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगी।

DSC_8634

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हाइड्रोजन ईंधन आधारित यह अत्याधुनिक ट्रेन स्वच्छ ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी। यह पहल हमारे देश की तकनीकी क्षमता, नवाचार और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। यह उपलब्धि केवल रेल मंत्रालय की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और संकल्प की सफलता है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में भी पर्यावरण हितैषी उपाय अपनाने का आह्वान किया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सनातन संस्कृति सहित देश की टेक्नॉलॉजी से लेकर देश की सेनाओं को विकसित करने का काम किया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में देश की आस्था के प्रतीक राम मंदिर का निर्माण करवाकर देश की सांस्कृतिक संस्कृति को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने भारतीय सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना में विश्वास करती है।

हाइड्रोजन ट्रेन हरित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि : हरेंद्र सिंह

विधायक होडल हरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेतृत्व, निर्णय क्षमता तथा विकासोन्मुखी सोच के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने देश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं को बढ़ावा दिया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लक्ष्य सुशासन, पारदर्शिता, आर्थिक प्रगति और नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाना है। उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को हरित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने पर दे रही विशेष ध्यान : मोहम्मद इसराइल

विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। 

ग्रीन एनर्जी अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश :

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित यह जिला स्तरीय कार्यक्रम पर्यावरण अनुकूल और ग्रीन थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग से परहेज किया गया तथा मुख्य अतिथि गौरव गौतम, विधायक होडल हरेंद्र सिंह, विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सहित अधिकांश विशिष्ट अतिथि और अधिकारी इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और आमजन को ग्रीन एनर्जी अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी बस, साइकिल अथवा पैदल पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की थी, जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

पीएम आवास योजना के एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां, खिले चेहरे :

मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 13 पात्र लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से अपने नए घरों की देखभाल करने तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।

DSC_8705

इन्हें मिलीं चाबियां :

इस अवसर पर जिन लाभार्थियों को घर की चाबियां प्रदान की गईं, उनमें रफीकन, अलीजान, हलीमा, निजामुद्दीन, मोहम्मद इकबाल, तैयब्ब हुसैन, जरजिस इलाही, इरफान, अब्दुल माजिद, शकीर, फरमीना, भारती तथा देवेंदरी शामिल रहे। लाभार्थियों के चेहरों पर नए घर की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने केंद्र-प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है।

ये रहे उपस्थित :

इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज रावत, जिला परिषद चेयरमैन रेखा, उप चेयरमैन उमेश गुदराना, हरेंद्रपाल राणा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत, चेयरमैन मार्केट कमेटी पंकज विरमानी, आशा भारद्वाज, दिनेश कौशिक, महेंद्र भड़ाना, हुकम चंद गौतम, तेजेंद्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

DSC_8714

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad