Palwal News: ग्राम खाम्बी को मिली विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किए करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये के कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास

सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा, ग्राम पंचायत के मांग-पत्र को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का दिया भरोसा

Desh Rojana
On

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाम्बी में लगभग 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए एवं स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाम्बी में लगभग 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए एवं स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

pic 111

इस दौरान गांव में सामुदायिक भवनों, चौपालों, शहीद स्मारक, श्मशान घाट विकास, फिरनी मार्गों, खेत-खलिहान रास्तों, संत रविदास आश्रम, गौशाला, परशुराम पार्क तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यों को जनता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, होडल विधायक हरेंद्र सिंह तथा अन्य अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया।

pic1112

विकास के लाभ से कोई गांव और कोई वर्ग वंचित नहीं रहेगा
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव और प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर के सभी अंगों का स्वस्थ होना आवश्यक है, उसी प्रकार क्षेत्र के हर गांव का विकास भी समान रूप से जरूरी है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गांवों में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नीति के चलते देश और प्रदेश में आधारभूत ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिली है, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

krishan pal gujjar

सडक़, रेल और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से बढ़ी क्षेत्र की रफ्तार
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में सडक़, रेल और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का व्यापक विस्तार हुआ है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, केएमपी, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं ने क्षेत्र को नई पहचान दी है। रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण से लोगों की आवाजाही पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होने के बाद क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

ग्राम पंचायत की मांगों पर सकारात्मक निर्णय, सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा

कृष्णपाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गांव के विकास से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि पंचायत स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार इस राशि का उपयोग कर सकेगी।

खाम्बी में हुए विकास कार्य ग्रामीण विकास की मिसाल : हरेंद्र सिंह
होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सतत प्रयासों से होडल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की नई धारा प्रवाहित हुई है। उन्होंने कहा कि सडक़, पुल, रेलवे ओवरब्रिज, यमुना पुल और अन्य आधारभूत परियोजनाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि खाम्बी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने में केंद्रीय राज्य मंत्री का विशेष योगदान रहा है। उनके प्रयासों से गांवों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं साकार हुई हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अन्य अतिथियों का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत ने गांव के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं, जिन पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, मार्किट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल, खाम्बी सरपंच राजबीर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला परिषद उपाध्यक्ष उमेश गुदराना, महेंद्र भडाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन अजीत सिंह, सतबीर पटेल सहित पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, आस-पास के गांवों के पंच-सरपचं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad