Nuh/Palwal News: आईजी दक्षिण रेंज की विशेष टीम ने कि अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: क्रेटा व स्विफ्ट गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज के सख्त दिशा-निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीमों ने नूंह और पलवल जिलों में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इन कार्रवाइयों के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देशी शराब और बीयर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
नूंह, पलवल। पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज के सख्त दिशा-निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीमों ने नूंह और पलवल जिलों में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इन कार्रवाइयों के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देशी शराब और बीयर बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पहली कार्रवाई (पिनगवां, नूंह) क्रेटा गाड़ी से 14 पेटी शराब बरामद, आरोपी फरार
दक्षिण रेंज आईजी के निर्देश पर गठित विशेष टीम के इंचार्ज उप-निरीक्षक राहुल खान की टीम ने शनिवार को पिनगवां थाना क्षेत्र में एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी को रोका तो पुलिस को देखकर आरोपी चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 14 पेटी अवैध शराब व बीयर बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर थाना पिनगवां में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी कड़ी में एक और बड़ी कामयाबी पलवल के थाना कैंप क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी को घेरकर दबोच लिया। गाड़ी से कुल 18 पेटी अवैध देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।
मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जसबीर पुत्र राजबीर और कुलदीप पुत्र विजय (दोनों निवासी जनौली, थाना गदपुरी) के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना कैंप पलवल में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों और बरामद शराब को आगामी कार्रवाई के लिए किठवाड़ी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है।वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण रेंज में अवैध शराब और नशा तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पिनगवां मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, वहीं पलवल में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे यह शराब कहाँ से लाए थे और कहाँ सप्लाई करने जा रहे थे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



