Nuh/Taudu News: नूंह जिले की मशहूर घाटी में 'मौत का तांडव' करते ओवरलोड ट्रैक्टर: दो पहियों पर हवा में झूल रही जिंदगी, कभी भी गहरी खाई में गिर सकता है काल

Desh Rojana
On

नूंह जिले की मशहूर नूंह से तावडू जाने वाली घाटी पहाड़ी मार्ग इन दिनों हादसों का सबसे खतरनाक डैथ ज़ोन बनती जा रही है। ईंटों से खचाखच भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली इस संकरे रास्ते पर सरेआम मौत का तांडव कर रहे हैं।

तावडू: नूंह जिले की मशहूर नूंह से तावडू जाने वाली घाटी पहाड़ी मार्ग इन दिनों हादसों का सबसे खतरनाक डैथ ज़ोन बनती जा रही है। ईंटों से खचाखच भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली इस संकरे रास्ते पर सरेआम मौत का तांडव कर रहे हैं। मुनाफाखोरी के चक्कर में नियमों की धज्जियां उड़ाते ये वाहन न केवल खुद अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों को भी सीधे मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।
इस मशहूर घाटी के पथरीले और चढ़ाई वाले रास्ते से गुजर रहे इन ट्रैक्टरों की रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। क्षमता से कई गुना ज्यादा ईंटें लादने के कारण चढ़ाई पर ट्रैक्टरों का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है और उनके आगे के दोनों पहिए हवा में उठ जाते हैं। भारी-भरकम ट्रैक्टर सिर्फ पीछे के दो पहियों के भरोसे रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा स्थिति में भी बेखौफ चालक ट्रैक्टरों को सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच दौड़ा रहे हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो जाता है।
truck
 
अनबैलेंस होकर खाई में गिरे तो मचेगी तबाही, आमजन पर मंडराया खतरा
 
घाटी का यह पूरा मार्ग घुमावदार और गहरी खाइयों से घिरा हुआ है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि दो पहियों पर टिके ये ट्रैक्टर कभी भी अनबैलेंस असंतुलित होकर सीधे गहरी खाई में पलट सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो ट्रैक्टर चालक के साथ-साथ आस-पास चल रहे कई अन्य बेकसूर राहगीर और वाहन चालक भी इसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा जाएंगे।
 
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल, किसी बड़े हादसे का इंतजार
 
सरेआम मौत का खेल खेल रहे इन वाहन चालकों पर स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय जनता ने प्रशासन से पुरजोर गुहार लगाई है कि किसी बड़ी तबाही का इंतजार करने के बजाय तुरंत इस मशहूर घाटी के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी की जाए। ऐसे खतरनाक ओवरलोड ट्रैक्टरों को तुरंत जब्त कर चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का सफर सुरक्षित हो सके।
 
मामला बेहद गंभीर है और आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। नूंह-तावडू घाटी मार्ग पर ओवरलोड ट्रैक्टरों द्वारा इस तरह से वाहन चलाने की सूचना संज्ञान में आई है। पुलिस विभाग इस पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेगा और घाटी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नाकेबंदी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले और क्षमता से अधिक माल लादकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad