Faridabad News : एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ा
चुनाव आयोग द्वारा जिले में बड़े स्तर पर एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया करवाई जा रही है। इस कभी में सेक्टर 21 के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
चुनाव आयोग द्वारा जिले में बड़े स्तर पर एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया करवाई जा रही है। इस कभी में सेक्टर 21 के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सेक्टर 21-ए (कम्युनिटी सेंटर) में एवं सेक्टर 21 डी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चुनाव आयोग द्वारा कई बूथ बनाए हैं। 
कई बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई । जिसमें मतदाताओं से एसआईआर के फॉर्म एकत्रित करने, मतदाताओं का मार्ग निर्देशन करने एवं उसे साइट पर अपलोड करने में बूथ लेवल ऑफिसर पूरी लगन से कार्य निष्पादन कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों युगल किशोर शर्मा, जीतराम वशिष्ठ, हरिशंकर मिश्रा, योगेंद्र देशवाल, गिरीश शर्मा एवं सेक्टर 21 बी के योगाचार्य विजय पपनै ने बूथ लेवल ऑफिसर टीम के अथक परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी ये लोग अच्छा काम कर रहे हैं। बीएलओ सुनीता, उषा रानी, गीता चौहान, ज्योति बाला , रजनी, अर्चना,जितेंद्र कुमार, मोनिका आदि ने बताया कि वह अवकाश के दिन भी घर परिवार का काम छोड़कर सरकारी ड्यूटी निभा रहे हैं। हम लोगों को पूर्ण सहयोग करते हुए फिजिकल फॉर्म भी भरवा रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।




