Palwal News : भुडेर बने विधानसभा जनजागरण मुहिम के अंतर्गत गाँव देहलाका में पंचायत का आयोजन किया
पंचायत में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सम्मानित सरदारी, युवा साथियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भुडेर विधानसभा की मांग के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
भुडेर बने विधानसभा" जनजागरण मुहिम के अंतर्गत आज गाँव देहलाका में एक विशाल पंचायत का सफल आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सम्मानित सरदारी, युवा साथियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भुडेर विधानसभा की मांग के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। 
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी परिसीमन को देखते हुए क्षेत्र के सम्मान, संतुलित विकास एवं जनहित के लिए भुडेर विधानसभा का गठन समय की आवश्यकता है। पंचायत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन करते हुए मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मुहिम से जुड़े प्रतिनिधियों ने गाँव देहलाका की सम्मानित सरदारी, सभी गणमान्य व्यक्तियों, युवा साथियों एवं ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही गाँव टहरकी, किशोरपुर, जैन्दापुर एवं डूंगरपुर से पहुंचे सभी सम्मानित साथियों, युवाओं एवं ग्रामीणों का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस जनहित की मुहिम को और अधिक मजबूती प्रदान की। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रवासियों का बढ़ता समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भुडेर विधानसभा की मांग अब जनभावना का रूप ले चुकी है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की एकजुटता, सहयोग और जनसमर्थन के बल पर यह आंदोलन निरंतर मजबूत होगा तथा क्षेत्र के सम्मान, विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।




