Nuh Mewat news: सीबीएसई की नई त्रिभाषा नीति से वर्तमान 10वीं के विद्यार्थियों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव : बलवंत बिश्नोई

Desh Rojana
On

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जारी नई त्रिभाषा नीति को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, नूंह के प्राचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर बलवंत बिश्नोई ने बताया कि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पूर्व की तरह केवल दो भाषाओं की व्यवस्था ही लागू रहेगी।

नूंह। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जारी नई त्रिभाषा नीति को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, नूंह के प्राचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर बलवंत बिश्नोई ने बताया कि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पूर्व की तरह केवल दो भाषाओं की व्यवस्था ही लागू रहेगी। उन्हें तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी।
 
cbse
 
उन्होंने बताया कि वर्तमान कक्षा 9 के विद्यार्थियों को तीन भाषाओं का अध्ययन करना होगा, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं होंगी। हालांकि तीसरी भाषा का मूल्यांकन केवल विद्यालय स्तर पर होगा और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में इसकी परीक्षा नहीं ली जाएगी। वर्तमान कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को भी संक्रमणकाल के दौरान आवश्यक छूट प्रदान की गई है।
 
बलवंत बिश्नोई ने कहा कि सीबीएसई का उद्देश्य विद्यार्थियों पर अतिरिक्त परीक्षा का बोझ डालना नहीं, बल्कि भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करना और बहुभाषी दक्षता को बढ़ावा देना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सीबीएसई के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार ही जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भारतीय भाषाओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad