Palwal/Hodal News: 21 टन प्रतिबंधित गौ मांस से लदा ट्रक पकड़ा, आरोपी चालक गिरफ्तार

Desh Rojana
On

थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गौ मांस से भरे एक रेफ्रिजरेटर ट्रक को मुखबिर की सूचना के  नाकाबंदी के दौरान पकड़ा है । इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

होडल: थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गौ मांस से भरे एक रेफ्रिजरेटर ट्रक को मुखबिर की सूचना के  नाकाबंदी के दौरान पकड़ा है । इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुन्दर पाल के अनुसार 23 जून की रात उन्हें एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करमन बॉर्डर की तरफ से एक बंद बॉडी रेफ्रिजरेटर ट्रक जिसमें अवैध रूप से गौ मांस भरा हुआ है, आ रहा है।

1000560251
पकड़ा गया ट्रक

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-19 पर करमन बॉर्डर से ठीक पहले नाकाबंदी की। नाकाबंदी के कुछ ही समय बाद उक्त संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान कोक सिंह निवासी ग्राम जमौडी, जिला देवास, मध्य प्रदेश के रूप में बताई। जब पुलिस ने ट्रक में लदे माल के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो चालक ने एक बिल पेश किया, जिस पर पुलिस को गुमराह करने के लिए 'डॉग एंड कैट फूड एनिमल फीडिंग' लिखा हुआ था। हालांकि, गहरा संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक की देखरेख में ट्रक को खोलकर अंदर रखे मांस के पैकेटों का सैंपल लिया गया। इस सैंपल को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा की मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल डीएनए लेबोरेटरी, फरीदाबाद भेजा गया था। 28 जून को प्रयोगशाला से प्राप्त आधिकारिक जांच रिपोर्ट में यह पूरी तरह स्पष्ट और सत्यापित हो गया कि ट्रक में ले जाया जा रहा प्रतिबंधित गौ मांस है।

ट्रक में कुल 21,000 किलोग्राम (21 टन) गौ मांस भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए 30 लाख रुपये की कीमत के भारत बेंज ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। वैज्ञानिक पुष्टि के बाद, आरोपी चालक कोक सिंह के खिलाफ थाना होडल में हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगामी विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad