Palwal/ Hathin News: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही

Desh Rojana
On

उपमण्डल  में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम हरिराम  ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

,हथीन । उपमण्डल  में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम हरिराम  ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने सहित सख्त कार्रवाई की जा सकती है।vote checking
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सीधा संवाद कर मैपिंग और फार्म वितरण की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
 
 एसडीएम  ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में दर्ज पते पर जाकर संबंधित परिवारों से संपर्क किया जाए और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आवश्यक फार्म उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने अभियान को गति देने के लिए नगर परिषद, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय कर्मचारियों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया।
 
समयबद्ध लक्ष्य पूरा करना जरूरी
हरिराम  ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया