Palwal/ Hathin News: केएमपी के समानांतर सर्विस रोड बनाने के लिए हुआ सर्वेक्षण
हथीन विधानसभा क्षेत्र के मध्य से गुजर रहे कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे के समानांतर सर्विस रोड बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास एवं आधारभूत संरचना विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया गया है।यह जानकारी देते हुए विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर यह सर्वेक्षण रतीपुर से दिल्ली मथुरा रोड तक का हुआ है।
हथीन।हथीन विधानसभा क्षेत्र के मध्य से गुजर रहे कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे के समानांतर सर्विस रोड बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास एवं आधारभूत संरचना विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया गया है। यह जानकारी देते हुए विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर यह सर्वेक्षण रतीपुर से दिल्ली मथुरा रोड तक का हुआ है। इस रोड के निर्माण से इलाके के लोग सीधे दिल्ली मथुरा रोड से जुड़ जाएंगे।

इस बारे में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने उद्योग मंत्री राव नरवीर से भेंट कर मांग की थी। उद्योग मंत्री राव नरवीर ने हरियाणा औद्योगिक विकास एवं आधारभूत संरचना के प्रबन्ध निदेशक सुशील सारवान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उंसके बाद सुशील सारवान ने इंजीनियरिंग विंग से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए । अब अधीक्षण अभियंता ने सर्वेक्षण कराया। सर्वेक्षण के बाद विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि सर्विस रोड के निर्माण से दो लाख से अधिक आबादी के लोगों को लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण सर्विस रोड का विस्तार मण्डकौला तक कराने की मांग की जाएगी। इस विषय में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी इलाके के पंचों ,सरपंचों ,पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शीघ्र ही मिलेंगें। प्रतिनिधि मंडल में कौन कौन शामिल होंगे उनके नामों को फाइनल किया जा रहा है ।
विधायक ने बताया कि केएमपी के समानांतर रोड मण्डकौला तक बनने से पूरे पलवल जिले को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि केएमपी के समानांतर रोड बनवाने की मांग को लेकर हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव गेलपुर में महापंचायत हुई थी। विधायक ने बताया कि केएमपी के दोनों तरफ हजारों करोड़ रुपए का पूंजीनिवेश होगा। रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र में नहरी रजवाहों की पटरियों पर पक्की सड़कें बनाई जाएगीं। इसके लिए सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से स्वीकृति लेकर सिंचाई विभाग से एनओसी ली जाएगी। इसके बाद नहरी पटरियों पर पक्की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



