Rewari News: एस आई आर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य : विधायक लक्ष्मण यादव
विधायक एवं रेवाड़ी प्रभारी (एसआईआर) लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सौ फीसदी सफलता को लेकर पूरी गंभीरता से लेकर अपना सहयोग प्रदान करें।
रेवाड़ी। विधायक एवं रेवाड़ी प्रभारी (एसआईआर) लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सौ फीसदी सफलता को लेकर पूरी गंभीरता से लेकर अपना सहयोग प्रदान करें। इनके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
विधायक लक्ष्मण यादव स्थानीय पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में रेवाड़ी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक (एस आई आर) लेने के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर एस आई आर रेवाड़ी संयोजक सत्यदेव यादव की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक लक्ष्मण यादव का पगड़ी व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।-1.jpeg)
बैठक में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार की ओर से समाज के हर वर्ग के हितार्थ अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देने वाले लाभार्थियों तक पहुंचे और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नाकेवल पारदर्शी व ईमानदार शासन उपलब्ध कराया है, अपितु व्यवस्था परिवर्तन का भी कार्य किया है। भाई-भतीजावाद की राजनीति को समाप्त कर हजारों युवाओं को बिना खर्च-पर्ची के नौकरियां मिल रही है। सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है।-2.jpeg)
एमएलए लक्ष्मण यादव ने कहा कि विधायक बनने के बाद वह 35 से अधिक बार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं व जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठा चुके हैं। क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं को अब धीरे-धीरे धरातल पर उतारा जा रहा है। इस मौके पर दीपक मंगला, रत्नेश बंसल, अजय कांटीवाल, डा. कविता गुप्ता, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज, बीएलए-2, पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-1.jpeg)
बैठक में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार की ओर से समाज के हर वर्ग के हितार्थ अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देने वाले लाभार्थियों तक पहुंचे और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नाकेवल पारदर्शी व ईमानदार शासन उपलब्ध कराया है, अपितु व्यवस्था परिवर्तन का भी कार्य किया है। भाई-भतीजावाद की राजनीति को समाप्त कर हजारों युवाओं को बिना खर्च-पर्ची के नौकरियां मिल रही है। सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है।
-2.jpeg)
एमएलए लक्ष्मण यादव ने कहा कि विधायक बनने के बाद वह 35 से अधिक बार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं व जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठा चुके हैं। क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं को अब धीरे-धीरे धरातल पर उतारा जा रहा है। इस मौके पर दीपक मंगला, रत्नेश बंसल, अजय कांटीवाल, डा. कविता गुप्ता, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज, बीएलए-2, पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




