Palwal News : कुशल अभियंता ही देश के विकास रथ के पहिया : मणिकांतन

Desh Rojana
On

एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई प्रेस वार्ता में न्यू ऐज बीटेक के संचालन और उसमें आए बदलाव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए डिजिटल तकनीक के दौर में आई चुनौतियों और अवसर पर चर्चा की गई।

पलवल : एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई प्रेस वार्ता में न्यू ऐज बीटेक के संचालन और उसमें आए बदलाव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए डिजिटल तकनीक के दौर में आई चुनौतियों और अवसर पर चर्चा की गई। ff

इस अवसर पर प्रेस वार्ता की अध्यक्षता सनस्टोन समूह के क्षेत्रीय निदेशक नीलकंठन मणिकांतन नंबूदिरी ने किया। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे तमाम सवालों के जवाब दिए। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के आगमन से समाज में आए बदलाव के साथ-साथ देश के विकास में भी एक तरक्की हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को दी जाने वाली अनेक प्रकार की स्कॉलरशिप के बारे में भी बताया। कॉलेज द्वारा प्रदान की जाने वाली अनेक स्कॉलरशिप के बारे में भी विस्तार से बताया। विद्यार्थी को एक दिन में  कम से कम दस घंटे की पढ़ाई आवश्यक रूप से करनी चाहिए इसके साथ ही व्यवहारिक कुशलता पर भी विद्यार्थियों को ध्यान देना चाहिए। कौशल के बल पर कोई भी विकास गाथा लिख सकते हैं। कॉलेज के सीईओ अश्विनी प्रभाकर ने सभी का धन्यवाद किया। सनस्टोन समूह के सह संस्थापक अंकुर जैन ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली अनेक वित्तीय सहायता और रोजगार के बारे में बताया। कार्यकारी निदेशक लवीन गिदवानी ने आगामी रणनीति के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में श्री मणिकांत ने सभी का धन्यवाद किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad