Palwal News: खर्चा करो और पर्चा आउट करो की नीति पर चल रही भाजपा सरकारः अधाना

- भाजपा राज में पेपर लीक माफिया को मिल रहा संरक्षण: अधाना - राहुल गांधी युवाओं के अधिकारों की सबसे मजबूत आवाज

Desh Rojana
On

जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश और प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक एक उद्योग बन गया है और इसके संरक्षण में पूरे देश में पेपर लीक माफिया फल-फूल रहा है।

पलवल। जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश और प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक एक उद्योग बन गया है और इसके संरक्षण में पूरे देश में पेपर लीक माफिया फल-फूल रहा है। अधाना शुक्रवार को ओमेक्स सिटी में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
congress 1
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेत्रपाल अधाना।
इस दौरान नेत्रपाल अधाना ने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं के अधिकारों, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं की आवाज बनकर उनके भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। राजस्थान के कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में उमड़ा युवा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा अब भाजपा की नीतियों से आक्रोशित है और बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से देशभर में 80 से 90 बड़े पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। हरियाणा में ऐसी कोई भर्ती परीक्षा शायद ही बची हो, जिसका प्रश्न पत्र लीक न हुआ हो। भाजपा जिस पर्ची-खर्ची खत्म करने का दावा करती थी, आज वही सरकार खर्चा करो और पर्चा आउट करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि नीट, जेईई, सीबीएसई, एआईआईएमएस और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं करोड़ों युवाओं के सपनों को कुचल रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस राज में यही परीक्षाएं आयोजित होती थीं, लेकिन उस समय प्रश्न पत्र लीक नहीं होते थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि मेहनत करने वाला युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस संतराम मेघवाल, एससी सेल अध्यक्ष शुगर सिंह, उपाध्यक्ष बृजभूषण, असगर हुसैन, बदन सिंह जाटव, संगठन महासचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विकेश खंडेलवाल, महासचिव भूपेंद्र नौहवार, राहित खान, कुलदीप बैंसला, इरफान खान, मनोज छांवड़ी, सचिव अशोक मुनीरगढ़ी, देवदत्त, अमरदीप रावत, नरेंद्र चेची, होराम, अनुज तंवर, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर, प्रिंस सोरोत, विनोद बैंसला, जाहिद अजमत, राजेंद्र खोखियाका व केकेसी हरियाणा के वाइस चेयरमैन वेदप्रकाश मौजूद रहे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad news: मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा
Faridabad news: लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार
Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज
Faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Panchkula News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पंचकूला के परेड ग्राउंड में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग, नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम