Faridabad News : खलीलपुरी में उमड़ा जनसैलाब, खिलाड़ियों व अभिभावकों का सम्मान
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यूएसए स्पोर्ट्स सेंटर, खलीलपुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यूएसए स्पोर्ट्स सेंटर, खलीलपुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
सुबह से ही खेल मैदान में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और फिट भारत का संदेश दिया गया। योग दिवस पर बच्चों और उनके अभिभावकों में खेल भावना जागृत करने के लिए एथलेटिक्स खेल के दौड एवं शाटपुट इवेंट का आयोजन किया गया, 11 साल आयु वर्ग 400 मीटर में प्रेरित ने स्वर्ण पदक, विशेष ने रजत पदक और निखिल ने कांस्य पदक, लड़की वर्ग में मानवी ने स्वर्ण पदक, एंजल ने रजत पदक और मोहिनी मांडिया ने कांस्य पदक, 14 साल आयु वर्ग लडका में चिराग ने पहला, कुणाल ने दूसरा और आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया,17 साल आयु वर्ग 800 मीटर दौड़ में यश ने पहला,हितेन ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लडका 19 साल आयु वर्ग में चिराग ने पहला,भावेश ने दूसरा और काली माजरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।शाट पुट इवेंट में प्रिंस मांडिया ने पहला, ईशांत ने दूसरा और पार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं 10 साल आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में जानवी ने पहला, निमिषा ने दूसरा और परनीत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक कोच स्वामी उपेश बॉक्सर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह शरीर, मन एवं आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और योग को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच विक्की खलीलपुरी एवं पूर्व सरपंच अजीत सिंह (भारतीय सेना मेडलिस्ट) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नीरज मुकदम हाँसाका, हरियाणा मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद,डॉ. सुनील, गजे सिंह (माजरा श्यौराज), बिजेंद्र मास्टर (जोनावास), जसबीर (गोकलगढ़), भरत सिंह, नीतिन यादव, सुंदर सिंह (रोजका), करण बम्बर, नाहर सिंह मास्टर (मेलावास), हिमांशु खलीलपुरी, प्रदीप (हरजीपुर), वेद फौगाट (आज तक भारत प्रेस), नवीन, लीलाराम, उर्मिला, महेश शेखर, उमेश, लक्ष्मी, सोनू, अमित फौजी, आशीष शर्मा पटवारी (पूर्व नेवी), नीति खलीलपुरी, शिवानी,वंश स्वामी (डूंगरवास) तथा अजीत पहलवान (मांडिया) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि नीरज मुकदम हाँसाका ने कहा कि यह 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और यू.एस.ए. स्पोर्ट्स सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग किया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबरू भान, पंकज कुंडू, अंकुर यादव, नवीन, हर्ष, बृजेश, बिजेंद्र तथा यू.एस.ए. स्पोर्ट्स सेंटर की पूरी कमेटी का विशेष योगदान रहा।

About The Author
संबंधित समाचार



