Kaithal/Gulha Cheeka News: एंटी नारकोटिक सैल द्वारा गुहला क्षेत्र से 424 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू
एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा भी कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सैल द्वारा गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 424 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया।
गुहला चीका। एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा भी कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सैल द्वारा गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 424 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई रोहताश सिंह की टीम गश्त दौरान बस अड्डा रामथली मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि गांव चिचड़वाला जिला पटियाला पंजाब निवासी सुखविद्र सिंह काफी समय से नशीला पदार्थ अफीम खाने व बेचने का आदि है। जो अभी बाइक पर सवार होकर चिचड़वाला होता हुए गांव उरलाना से गुरुद्वारा कार सेवा के आसपास नशीला पदार्थ अफीम लेकर आने वाला हैं। जिसको उक्त स्थान पर नाकाबंदी करके नशीला पदार्थ अफीम सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए गांव उरलाना से गुरुद्वारा कार सेवा के पास नाकाबंदी शुरु की गई। कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए संदिग्ध को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव चिचड़वाला जिला पटियाला पंजाब निवासी सुखविंद्र सिंह के रुप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सीवन मीनू कौशिक के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पैट की जेब से एक पालीथिन से 424 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



