Gurugram News: अब हुड़दंगियों की सलीके से खबर लेगी पुलिस, पांच स्पेशल कंपनियां तैनात

धरना प्रदर्शन, सांप्रदायिक तनाव , वीआईपी ड्यूटियां और आपदा प्रबंधन में काम करेगी

Desh Rojana
On

राजधानी दिल्ली से निकटता और जिले की संवेदशीलता को देखते हुए शहर की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। गुरुग्राम में अब कोई भी हुड़दंगी बच नहीं पाएगा। पुलिस अब हुड़दंगियों की सलीके से खबर लेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस की पांच स्पेशल कंपनियां तैनात की गई हैं।

गुरुग्राम: राजधानी दिल्ली से निकटता और जिले की संवेदशीलता को देखते हुए शहर की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। गुरुग्राम में अब कोई भी हुड़दंगी बच नहीं पाएगा। पुलिस अब हुड़दंगियों की सलीके से खबर लेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस की पांच स्पेशल कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें करीब 500 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कंपनियां शहर में होने वाले किसी भी धरना प्रदर्शन या सांप्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटियां या आपदा प्रबंधन में भी काम करेगी। कुल मिलाकर गुरुग्राम के चारों जोन में 107-107 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।police1
पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज की नियुक्ति के बाद से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से 5 विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों का गठन किसी भी प्रकार की आपातकालीन, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
 
हर ज़ोन में एक कंपनी
गठित की गई इन 5 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों में से 4 कंपनियां जोनवार स्थापित की गई हैं, जिनमें पुलिस की पूर्व जोन, पश्चिम जोन, दक्षिण जोन तथा मानेसर जोन की एक-एक कंपनी शामिल है। इसके अतिरिक्त एक कंपनी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के अधीन कार्य करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इन कंपनियों को जिले के किसी भी क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा।
 
एसीपी रैंक के अधिकारी को बनाया कमांडर
प्रत्येक लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनी में कुल 107 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कंपनी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारी द्वारा कंपनी कमांडर के रूप में किया जाएगा, जबकि निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडर के रूप में कंपनी के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।
 
इन परिस्थितियों से निपटेगी टीमें
इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति, कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती, धरना-प्रदर्शन, भीड़ नियंत्रण, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में त्वरित रिस्पांस देना तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षित एवं संगठित स्वरूप में कार्य करने वाली ये कंपनियां गुरुग्राम पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और अधिक सशक्त करेंगी।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं एवं बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में 5 अतिरिक्त लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों के गठन की भी योजना बनाई गई है। इन अतिरिक्त कंपनियों के गठन के उपरांत जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad news: मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा
Faridabad news: लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार
Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज
Faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Panchkula News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पंचकूला के परेड ग्राउंड में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग, नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम