Palwal News : संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा

Desh Rojana
On

प्रतिनिधिमंडल के अंदर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया के साथ किसान नेता डॉ रघुवीर सिंह, श्याम दत्त नंबरदार, नन्द किशोर शर्मा, ताराचंद प्रधान, कर्ण सिंह आर्य, धर्म चन्द घुधेरा, समय राम कुंडू, दिगंबर सिंह तेवतिया, नरेन्द्र सहरावत शामिल थे।

पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ जयेंद्र सिंह से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मांगों का ज्ञापन सौंपा। aa

प्रतिनिधिमंडल के अंदर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया के साथ किसान नेता डॉ रघुवीर सिंह, श्याम दत्त नंबरदार, नन्द किशोर शर्मा, ताराचंद प्रधान, कर्ण सिंह आर्य, धर्म चन्द घुधेरा, समय राम कुंडू, दिगंबर सिंह तेवतिया, नरेन्द्र सहरावत शामिल थे। किसान नेताओं ने उपयुक्त पलवल को बताया कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में भारी बारिश और जलभराव से लाखों एकड़ जमीन के अंदर किसानों की फसल पूर्णतः नष्ट हो गई थी जिस पर मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश और पलवल जिले के अंदर आंदोलन किया था जिस पर हरियाणा सरकार ने 15000 प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की थी अब जो मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जा रहा है वह सरकार की घोषणा से काफी कम है और बड़ी संख्या में अभी भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित हैं,  किसान नेताओं ने यूरिया और डीएपी  की किल्लत और इसकी बिक्री में की जाने वाली कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई,इसी के साथ पलवल जिले में सभी रजवाहो की साफ सफाई कराने तथा इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने की अपील की, जिस पर उपायुक्त पलवल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्दी ही किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन किसान मोर्चा के नेताओं को दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad