Faridabad News : नीरज चोपड़ा ने फिर दिखाया जज्बा, 85.69 मी. के साथ चौथे स्थान पर रहे
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि दोहा डायमंड लीग 2026 का आयोजन 19 जून को दोहा कतर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में किया गया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि दोहा डायमंड लीग 2026 का आयोजन 19 जून को दोहा कतर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में किया गया। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दोहा डायमंड ट्राफी लीग में भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने हौसले का परिचय दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नीरज ने 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से रोशन किया। 
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले एथलीट:
- पहला स्थान: रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) – 88.68 मीटर
- दूसरा स्थान: एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 86.38 मीटर
- तीसरा स्थान: कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) – 85.99 मीटर
- चौथा स्थान: नीरज चोपड़ा (भारत) – 85.69 मीटर
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने कहा कि मैच के दौरान नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, लेकिन दूसरे ही प्रयास में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो फेंककर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। तीसरे और चौथे राउंड में 84 मीटर के आसपास थ्रो रहे। अंतिम दो प्रयासों में नीरज ने 87 मीटर का लक्ष्य रखा, लेकिन तकनीकी चूक के कारण पदक से चूक गए। राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि "नीरज चोट से उबरकर लौटा है और इस सीजन का यह उनका दूसरा ही टूर्नामेंट है। 85.69 मीटर का थ्रो बताता है कि वह सही दिशा में हैं। कामनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स से पहले यह प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। हमें उन पर गर्व है।"
नीरज चोपड़ा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियन से देश को हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं। भले ही इस बार पदक हाथ नहीं आया, लेकिन 85 मीटर से ऊपर का थ्रो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बने रहने का सबूत है। नीरज ने मैच के बाद कहा, "थोड़ी निराशा है, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। मैं अपनी गलतियों पर काम करूंगा और अगली प्रतियोगिता में और मजबूत होकर लौटूंगा। कामनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए यह टूर्नामेंट उनके लिए अहम है। देश को उम्मीद है कि 'गोल्डन बॉय' जल्द ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर एक बार फिर तिरंगा लहराएगा।




