Palwal/ Hathin News : 28 तक कराएं मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण
उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कृषि कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।
हथीन। उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कृषि कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आह्वान किया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) व देशी कपास की खेती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) अपनाने वाले किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि व देशी कपास की खेती करने वाले किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान प्रदान किया जाता है।




