Palwal/ Hathin News: 50.87 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा
उटावड थाना क्षेत्र में छापेमारी कर क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने मलाई-रूपड़ाका मोड़ पर नाकाबंदी कर नूंह जिले के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
हथीन। उटावड थाना क्षेत्र में छापेमारी कर क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने मलाई-रूपड़ाका मोड़ पर नाकाबंदी कर नूंह जिले के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 50.87 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी इंस्पेक्टर जगमिंदर सिंह के अनुसार शनिवार को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमित टीम के साथ उटावड़ चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नूंह के फिरोजपुर नमक गांव का रहने वाला मोहम्मद आकिल हेरोइन बेचने का काम करता है, आरोपी थोड़ी देर में सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मलाई गांव के रास्ते रूपड़ाका की तरफ हेरोइन सप्लाई करने जाएगा। पुलिस ने सरकारी गाड़ी की लाइटें बंद कर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 10-15 मिनट बाद मलाई गांव की तरफ से एक सफेद रंग की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद आकिल के रूप में हुई।। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए राजपत्रित अधिकारी विकास कुमार ई टी ओ के सम्मुख आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान मोहम्मद आकिल की जेब से 50.87 ग्राम हेरोइन मिली।बरामद हेरोइन और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना उटावड में केस दर्ज किया गया। नशा तस्करी के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



