Hathin News: बहादुरी से विज्ञान तक, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदन

Desh Rojana
On

बहादुरी, खेल, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का अवसर है।

हथीन। बहादुरी, खेल, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का अवसर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए हैं। images (4)
 
यह जानकारी उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर ने दी है। उन्होंने बताया कि पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे, जिन्होंने किसी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है, इस पुरस्कार के लिए नामांकित किए जा सकते हैं। चयनित बच्चों को जनवरी में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad