Faridabad News : योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर रहें निरोग : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

सेक्टर-12 खेल परिसर से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Desh Rojana
On

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है।

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है और एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। g

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल, एसीपी रवीज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, योग साधक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया एवं एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित फरीदाबाद के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि आज दुनिया के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक व्यापक अभियान है। योग के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से फिट रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के बीच योग एक प्रभावी और सरल समाधान के रूप में उभरा है।

योग मैराथन खेल परिसर सेक्टर-12 से प्रारंभ होकर सेक्टर-15, सेक्टर-12 टाउन पार्क तथा हुड्डा कार्यालय मार्ग से होते हुए पुनः खेल परिसर में संपन्न हुई। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आगामी 20 जून को खेल परिसर सेक्टर-12 में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जबकि 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad