Nuh mewat news: सरकार की उपलब्धियां को पहुंचाया जाएगा जन-जन तक : उपायुक्त अखिल पिलानी
जनकल्याण शिविरों, रोजगार मेलों, किसान सम्मेलनों व स्वच्छता अभियानों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से जोड़ा जाएगा
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला नूंह में आगामी 20 जून तक व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अभियान की थीम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ रखी गई है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नूंह: केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला नूंह में आगामी 20 जून तक व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अभियान की थीम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ रखी गई है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों की राज्य स्तरीय बैठक लेकर अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के दौरान सभी संबंधित विभाग सहभागिता से जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोजगार मेले, किसान सम्मेलन, पशुपालक सम्मेलन तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा अभियान के तहत मीडिया संवाद, प्रदर्शनी, सोशल मीडिया अभियान, टीवी एवं रेडियो प्रचार, डिजिटल प्रचार सामग्री व प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती प्रदर्शन, पशु मेले, कौशल विकास जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव साझा कराने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में विशेष जनसंपर्क अभियान और जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
अखिल पिलानी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिला प्रशासन इसी उद्देश्य के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया।

About The Author
संबंधित समाचार



