Palwal news: कांग्रेस का बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर, वोट कटवाने की साजिश का लगाया आरोप
कांग्रेस पार्टी का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस की ओर से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम हथीन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी व पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल पहुंचे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पार्षद महिपाल बंधु, युवा कांग्रेस के नेता साजिद अजमत के नेतृत्व में हुआ।
पलवल: कांग्रेस पार्टी का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस की ओर से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम हथीन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी व पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल पहुंचे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पार्षद महिपाल बंधु, युवा कांग्रेस के नेता साजिद अजमत के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री करन दलाल ने कांग्रेस विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र के विकास की बजाय अपने राजनीतिक हितों के लिए भाजपा से सांठगांठ कर रहे हैं। दलाल ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और केंद्र व प्रदेश में उसकी विदाई तय है। एसआईआर के नाम पर कांग्रेस के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा। करन दलाल ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि एसआईआर अभियान के जरिए बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर हरियाणा में कांग्रेस के परंपरागत वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कथित साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने बीएल ए-2 कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सतर्कता के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर नजर रखें और किसी भी पात्र मतदाता का नाम कटने न दें। साथ ही गलत तरीके से वोट जोड़ने के प्रयासों का भी विरोध करें। वोट की रखवाली के लिए लंबी लड़ाई को तैयार रहें।
दलाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर चौकन्ना रहना होगा। उन्होंने दावा किया कि यदि जरूरत पड़ी तो पार्टी वोटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता जाहिद अजमत उटावड़ तथा पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने संगठन को मजबूत करने और टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।
इस मौके पर बदन सिंह जाटव उपाध्यक्ष एस सी सैल ,इंद्रजीत पूर्व सरपंच, मोहन नंबरदार, बलदेव पटवारी, शंकर लाल,फिरे पोसवाल, संतराम मेघवाल, बदन सिंह जाटव, असगर, इरफान, शिवराम सरपंच, जकरिया सरपंच, मास्टर इकबाल रूपड़ाका, अजीम उटावड़, डॉ. शब्बीर, नसरू हथीन, नजाकत, तौफीक, नासिर अजमत मौजूद रहे।




