Palwal News: केंद्र और प्रदेश सरकार का 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 16 जून को लगेगा रोजगार मेला
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई (सभी ट्रेड) तथा डिप्लोमा (सभी ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
केंद्र और प्रदेश सरकार का 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा 16 जून को प्रात: 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर पलवल में आयोजित होगा।
पलवल। केंद्र और प्रदेश सरकार का 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा 16 जून को प्रात: 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर पलवल में आयोजित होगा।.webp)
जिला रोजगार अधिकारी शक्ति पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 10+2, आईटीआई (सभी ट्रेड) तथा डिप्लोमा (सभी ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने दो बायोडाटा (रिज्यूमे) तथा एक पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की आवश्यकता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना तथा उद्योगों और रोजगार तलाश रहे युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

About The Author
संबंधित समाचार



