Gurugram News: लिव-इन रिलेशनशिप का राज खुलने पर चौथी मंजिल से कूदा युवक, मौत

पति-पत्नी बताकर किराए पर लिया था कमरा

Desh Rojana
On

खेड़की दौला थाना क्षेत्र के भांगरौला गांव में स्वजन को लिव-इन रिलेशनशिप का पता चलने के बाद 19 वर्षीय युवक ने एक मकान की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम:  खेड़की दौला थाना क्षेत्र के भांगरौला गांव में स्वजन को लिव-इन रिलेशनशिप का पता चलने के बाद 19 वर्षीय युवक ने एक मकान की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मनोना गांव निवासी विशाल के रूप में हुई है। वह भांगरौला गांव में किराए के मकान में रहकर मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि विशाल एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों ने मकान मालिक को खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा किराये पर लिया हुआ था।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 12.23.45 AM

मानसिक तनाव में रहने लगा था युवक:  शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाल ही में दोनों के परिवारों को उनके साथ रहने की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद युवक मानसिक तनाव में रहने लगा था। शनिवार को उसने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल विशाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी प्रकार की साजिश या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad