Faridabad News : खिलाडी रहें नशे से दूर, अन्यथा जिला एवं राज्य प्रतियोगिताओं में खेलने से होना पड़ेगा वंचित

Desh Rojana
On

एथलेटिक्स खेल को जिले में विस्तार देने के लिए जिला एथलेटिक्स संघ कार्यालय पर दिलबाग सिंह जिला अध्यक्ष और राममेहर बूरा जिला सचिव एवं सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल की संयुक्त रूप से मीटिंग हुई।

एथलेटिक्स खेल को जिले में विस्तार देने के लिए जिला एथलेटिक्स संघ कार्यालय पर दिलबाग सिंह जिला अध्यक्ष और राममेहर बूरा जिला सचिव एवं सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल की संयुक्त रूप से मीटिंग हुई। जिसमें खिलाड़ियों के लिए मुख्य संदेश रहा कि जिले के एथलीट खिलाड़ियों को सभी प्रकार के नशों से दूर रहने की अपील की गई कि अगर जिले का कोई भी एथलीट खिलाडी राष्ट्रीय नशा रोधक एजेंसी (नाडा) के द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ (स्टेराइड) का सेशन करता हुआ पाया जाता है तो उस एथलीट खिलाडी पर जिला संघ के द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एथलेटिक्स सभी खेलों की जननी है और भिवानी की धरती हमेशा से देश को बेहतरीन एथलीट देती आई है। लेकिन आज भी हमारे युवा खिलाड़ी बुनियादी सुविधाओं, उचित पोषण और वैज्ञानिक प्रशिक्षण के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। a

जिला एथलेटिक्स संघ भिवानी का यह संकल्प है कि प्रत्येक प्रतिभावान खिलाड़ी को समान अवसर मिले। खिलाड़ियों से मेरी अपील है कि अनुशासन, लगन और धैर्य कभी न छोड़ें। पदक एक दिन का फल है, पर मेहनत रोज की पूजा है। माता-पिता और स्कूल भी बच्चों को मैदान तक लाने में सहयोग करें। भिवानी को 'मिनी क्यूबा' कहा जाता है। हम सब मिलकर इसे 'एथलेटिक्स की राजधानी' बनाएंगे।

दिलबाग सिंह, अध्यक्ष, एथलेटिक्स संघ, भिवानी ने कहा:  
भिवानी के खिलाड़ियों में जज्बा और जोश की कमी नहीं है। जरूरत है सही दिशा और संसाधनों की। जिला संघ हर खिलाड़ी के साथ खड़ा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भिवानी का कोई भी एथलीट सुविधा के अभाव में पीछे न रहे। सभी खिलाड़ियों से मेरा वादा है कि आपकी मेहनत को मंच मिलेगा और आपकी जीत भिवानी का गौरव बढ़ाएगी। 

सत्यवीर धनखड़, मीडिया प्रभारी, खेल ने कहा: युवा एथलीट साथियों, याद रखो कि ट्रैक पर गिरकर उठना ही असली जीत है। आपकी मेहनत अखबारों की सुर्खी ही नहीं, भारत का तिरंगा भी ऊंचा करती है। हार से डरना नहीं, हर सुबह को अपना नया पर्सनल बेस्ट बनाने का मौका समझो। वानी का पसीना जब ट्रैक पर गिरता है तो रिकॉर्ड टूटते हैं। खुद पर भरोसा रखो, देश तुम पर भरोसा करता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad