Gulha Cheeka News: एसआईआर के तहत प्रत्येक मतदाता को भरना होगा गणना प्रपत्र: अजय हुड्डा

गुहला में 1 लाख 56 हजार 728 मतदाताओं तथा कलायत में 1 लाख 87 हजार मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा

Desh Rojana
On

गुहला एवं कलायत विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) भरना आवश्यक होगा।

गुहला चीका: गुहला एवं कलायत विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) भरना आवश्यक होगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर यह फॉर्म उपलब्ध करवाएंगे, जिसे संबंधित मतदाता द्वारा भरकर बीएलओ को वापस देना होगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीएम अजय हुड्डा ने मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया केवल पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संचालित की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.12.01 PM
एसआईआर बारे जानकारी देते हुए एसडीएम अजय हुड्डा।

उन्होंने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 93 हजार 840 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 56 हजार 728 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र में 199 मतदान केंद्र स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 657 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 87 हजार 148 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण हो चुकी है। विधानसभा क्षेत्र में 209 मतदान केंद्र हैं। मैपिंग का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर दस्तक देंगे और मतदाताओं से एन्यूमरेशन फार्म भरवाएंगे।

अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन किया जाएगा, जिससे मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने, स्थानांतरित मतदाताओं के रिकार्ड का सत्यापन करने तथा नए पात्र नागरिकों के नाम जोडऩे का कार्य किया जाएगा। सभी मतदाता अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखें। नए वोट बनवाने के लिए 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाई तिथि मानी गई है।  अजय हुड्डा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad