Nuh Mewat News: नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक माह में 41 आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस ने मई 2026 के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक माह के दौरान 21 मामले दर्ज किए गए तथा 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नूंह: जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस ने मई 2026 के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक माह के दौरान 21 मामले दर्ज किए गए तथा 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मई माह में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 291.02 ग्राम हेरोइन, 223.82 किलोग्राम गांजा, 607.50 किलोग्राम पोस्ता (पॉपी हस्क), 82 नशीले इंजेक्शन, 91 प्रतिबंधित सिरप की बोतलें तथा 7,480 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल और पुलिस की अन्य टीमों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिले में विभिन्न प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में सभी पुलिस इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के बाद कई वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Image 2026-06-07 at 12.54.44 AM

इसके अलावा साइबर अपराधियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है तथा कई इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 11 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। गोकशी को रोकने के लिए सात गो तस्करों को मुठभेड़ में गोली लगी है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार और अन्य अपराधों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad