Faridabad News: हाईवे पर तड़के भीषण टक्कर, 3 कंटेनर और कार क्षतिग्रस्त

Desh Rojana
On

दिल्ली-मथुरा-आगरा हाईवे पर फरीदाबाद में सुबह हुए हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए। तीन कंटेनर ट्रक और एक कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए।

फरीदाबाद: फरीदाबाद में दिल्ली–मथुरा–आगरा हाईवे पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच एक के बाद एक हुए टकराव में तीन कंटेनर ट्रक और एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी चालक को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक, हादसे की शुरुआत उस वक्त हुई जब दिल्ली से स्क्रैप खाली कर पलवल लौट रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।cfc527ab-539f-4e5f-b4a2-eddbd00cc652 ट्रक पलटते ही पीछे से आ रहे वाहनों ने अपनी रफ्तार कम कर दी। इसी दौरान दिल्ली से पार्सल लेकर पलवल जा रहा एक कंटेनर धीमा हुआ, तभी पीछे से आ रहे दूसरे कंटेनर ने उसे तेज टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से आगे वाला कंटेनर एक कार से जा भिड़ा और फिर नियंत्रण खोकर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल पर चढ़ गया, जिससे ग्रिल भी टूट गई।

हादसे में शामिल कार चालक अरविंद रावत ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे और पलटे हुए ट्रक को देखकर उन्होंने गाड़ी धीमी कर ली थी। इसी बीच पीछे से आए कंटेनर ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा। पीछे से एक बोलेरो पिकअप भी टकराई, हालांकि उसे ज्यादा क्षति नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती ट्रक पलटने के कारण वाहनों की गति अचानक कम हुई और इसी वजह से यह चेन टक्कर हुई। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक और ग्रिल पर चढ़े कंटेनर को हटाया गया, जिसके बाद सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad