Hathhin Palwal news: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया : एसडीएम हरिराम

एसडीएम हरिराम ने एसआईआर को लेकर लघु सचिवालय हथीन में की प्रेसवार्ता

Desh Rojana
On

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर गुरुवार को हथीन के एसडीएम हरिराम ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाली एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

हथीन (पलवल):  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर गुरुवार को हथीन के एसडीएम हरिराम ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाली एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
एसडीएम हरिराम ने बताया कि उपमंडल में एसआईआर-2026 अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-1 एवं बीएलए-2 की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिकांश राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर दी गई है तथा शेष प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 के लिए 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाइंग डेट निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 14 जून तक प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके उपरांत बीएलओ द्वारा 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण किया जाएगा। वहीं मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी संचालित रहेगी।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 11.30.57 PM
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, दोहराव अथवा अपात्र नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के उद्देश्य से यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक प्रपत्र भरवाकर संबंधित दस्तावेज प्राप्त करेंगे। एसडीएम ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित की जाएगी। इसके उपरांत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका नियमानुसार निपटारा किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2002 में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था और अब वर्ष 2026 में पुन: यह व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हो।
एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करेंगे तथा किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सत्यापन के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में भागीदार बनें।
प्रेस वार्ता में तहसीलदार प्रेम प्रकाश, निर्वाचन विभाग के कानूनगो जितेंद्र सहित मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad