Rewari News: अवैध नशीला पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Desh Rojana
On

रेवाड़ी। जिले में थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में जिला मुख्यालय स्थित मोहल्ला कतोपुर निवासी जतिन उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले हुई है।
 
WhatsApp Image 2026-09-22 at 4.01.59 PM
 
गत 27 अगस्त को थाना रामपुरा पुलिस को यह  सूचना मिली कि सुभाष बस्तीमोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी खड़ग सिंह उर्फ पीयूष कतोपुर में अनिल टेंट हाउस के पास एक बंद पड़े पुराने मकान के सामने अवैध रूप से स्मैक बेच रहा है। थाना रामपुरा पुलिस ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी बनाकर बताए गए मौके पर दबिश दी और इस आरोपी को काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी खड़ग सिंह उर्फ पीयूष ने बताया कि उसे यहअवैध नशीला पदार्थ उसे मोहल्ला कतोपुर निवासी जतिन उर्फ अंडा ने उपलब्ध कराया था। जो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोमवार को मामले मे संलिप्त आरोपी जतिन उर्फ अंडा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad