Mewat/Punhana News: पुन्हाना में 22 एकड़ में फैली पांच अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

पांच निर्माणाधीन ढांचे, डीलर कार्यालय, पांच डीपीसी, दो चारदीवारी और सड़क नेटवर्क किए ध्वस्त

Desh Rojana
On

पुन्हाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 एकड़ में फैली पांच अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नूंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान करीब पांच निर्माणाधीन ढांचे, एक डीलर कार्यालय, पांच डीपीसी, दो चारदीवारी तथा डब्ल्यूबीएम और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

पुन्हाना: पुन्हाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 एकड़ में फैली पांच अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नूंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान करीब पांच निर्माणाधीन ढांचे, एक डीलर कार्यालय, पांच डीपीसी, दो चारदीवारी तथा डब्ल्यूबीएम और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 11.12.04 PM (1)
डीटीपी नूंह की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को राजस्व एस्टेट पुन्हाना, शामशाबाद खेंचतान और पैमा खेड़ा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में उन स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां बिना अनुमति के कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।

कार्रवाई के दौरान पुन्हाना में राजकीय स्कूल के पीछे विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा पुन्हाना राजस्व एस्टेट में तिरवाड़ा रोड के साथ विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की गई। इसी तरह पैमा खेड़ा राजस्व एस्टेट में ट्रक मार्केट के पीछे विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी तथा शामशाबाद खेंचतान राजस्व एस्टेट में होडल रोड के साथ विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में भी निर्माण ध्वस्त किए गए।

22 एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई:

अधिकारियों के अनुसार पांचों अनधिकृत कॉलोनियां करीब 22 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन ढांचों के अलावा कॉलोनियों में बनाए गए रास्तों, चारदीवारियों और अन्य निर्माणों को भी हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।

नायब तहसीलदार रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट:

तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार पुन्हाना हरीश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। कार्रवाई को पुलिस सुरक्षा के बीच अंजाम दिया गया। इस दौरान पुन्हाना सिटी और सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad