Nuh/Mewat News: ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस रैली स्थल का ताहिर हुसैन ने किया दौरा
नूंह पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं इनेलो के संस्थापक ताऊ देवीलाल की 131वीं जयंती के अवसर पर 27 सितंबर को नूंह में प्रदेश स्तरीय सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दिल्ली-अलवर रोड पर सलंबा गांव के सामने घासेड़ा के नजदीक बनाए जा रहे रैली स्थल पर इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी प्रताप सिंह और भूपेंद्र सिंह रैली की तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं।
नूंह: नूंह पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं इनेलो के संस्थापक ताऊ देवीलाल की 131वीं जयंती के अवसर पर 27 सितंबर को नूंह में प्रदेश स्तरीय सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दिल्ली-अलवर रोड पर सलंबा गांव के सामने घासेड़ा के नजदीक बनाए जा रहे रैली स्थल पर इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी प्रताप सिंह और भूपेंद्र सिंह रैली की तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं।
.jpeg)
इनेलो नेताओं के अनुसार, सम्मान दिवस समारोह के लिए करीब 75 एकड़ भूमि में लोगों के बैठने, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्टी का कहना है कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग समारोह में पहुंचेंगे। इनेलो की ओर से करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की पार्टी की संभावना को देखते हुए रैली स्थल पर । इनेलो जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने रैली स्थल का दौरा किया। ताहिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रैली स्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।
इनेलो के अनुसार, सम्मान दिवस समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि नूंह की धरती पर आयोजित होने वाला यह समारोह 1989 के बाद की बड़ी रैलियों में शामिल होगा। पार्टी के अनुसार, सम्मान दिवस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन की निगरानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




